सम्बंधित जानकारी
- रश्मि रॉकेट : मूवी प्रिव्यू
- कार्तिक आर्यन 'शहजादा' में कृति सेनन के साथ आएंगे नजर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
- पूजा हेगड़े को जन्मदिन पर 'राधे श्याम' के मेकर्स ने खास अंदाज में दी बधाई, रिलीज किया एक्ट्रेस का स्पेशल सोलो पोस्टर
- क्या आर्यन खान को मिलेगी जमानत? एनसीबी ने कोर्ट में दाखिल किया अपना जवाब
- शाहरुख से मिलने पिता सलीम खान के संग मन्नत पहुंचे सलमान खान
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा की खूबसूरती के कायल हुए कार्तिक आर्यन
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अपनी खूबसूरती की वजह से चर्चा में रहती हैं। सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में सारा तेंदुलकर ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह बालकनी में खड़ी नजर आ रही हैं और खूबसूरत मुस्कान बिखेर रही हैं। सारा के इस अंदाज के बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन भी कायल हो गए।
कार्तिक आर्यन ने सारा की इस तस्वीर को लाइक किया है। सारा ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'ऑल स्माइल्स इन द सिटी।'
बता दें कि सारा तेंदुलकर ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। वह इन दिनों लंदन के एक कॉलेज से मेडिसिन की पढ़ाई कर रही हैं।
वहीं बीते कई दिनों से खबरें हैं कि सारा तेंदुलकर क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट कर रही हैं। हालांकि, दोनों ने न तो इन अफवाहों की पुष्टि की है और न ही खंडन किया है।
