1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 14 jasmin bhasin emotional note for fans and aly goni after her eviction

Bigg Boss 14 : घर से बेघर होने के बाद जैस्मिन भसीन ने लिखा इमोशनल पोस्ट, फैंस से की अली गोनी को सपोर्ट करने की अपील

Bigg Boss 14
'बिग बॉस 14' के घर से जैस्मिन भसीन बेघर हो चुकी हैं। जैस्मिन के बेघर होने पर सलमान के साथ-साथ अली गोनी और सभी घरवाले उदास नजर आए। वहीं जैस्मिन के घर से बेघर होने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए। ट्विटर पर #BringJasminBhasinBack ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग की मदद से फैंस जैस्मिन को बिग बॉस 14 में वापस लाने की मांग कर रहे हैं।

 
वहीं अब जैस्मिन ने अपने फैंस के नाम एक लम्बा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको एहसास होगा कि उन्हें अपने इविक्शन का कोई भी मलाल नहीं हैं क्योंकि उन्हें लाखों-करोड़ों दिलों को जीत लिया है। 
 
जैस्मिन ने लिखा, जो भी लोग बिग बॉस के मेरे इस उतार-चढ़ाव भरे सफर में साथ रहे हैं, मैं आप सबको बताना चाहती हूं कि हर एक से बहुत प्यार करती हूं। जब मैंने देखा कि मेरे अच्छे-बुरे वक्त में आप सभी ने मुझ पर इतना प्यार बरसाया और सपॉर्ट किया तो मैं रोने लगी। आपके प्यार ने मेरे सफर को और भी आसान बना दिया। मैं आप सभी की बहुत-बहुत आभारी हूं। मैं यह सब आप सबके सपॉर्ट के बिना नहीं कर पाती।
 
अपने इस पोस्ट में जैस्मिन ने फैंस से अली गोनी को सपोर्ट करने की भी अपील की। उन्होंने लिखा, 'मैं बाहर आ गई हूं पर अली अभी भी अंदर है। उसे लगेगा कि वह अकेला है पर चलो उसे दिखाते हैं कि वह अकेला नहीं है। चलो सब मिलकर अली गोनी को खूब सारा प्यार और सपोर्ट देते हैं। हमें अली को ट्रॉफी जितवानी है सिर्फ #JasLy के लिए।'
 
बता दें कि अली गोनी ने बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री मारी थी। अली गोनी ने अपनी एंट्री के साथ ही कहा था कि वो जैस्मिन भसीन को सपोर्ट करने के लिए ही यहां पर आए हैं। इस बीच अली गोनी पर ये आरोप भी लगते रहे कि उनकी वजह से जैस्मिन भसीन का गेम खराब हुआ और वे घर से बेघर हो गईं।
 
अगला लेख
लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर के माता-पिता का किरदार निभाएंगे डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर