1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor parents in luv ranjan film boney kapoor dimple kapadia

लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर के माता-पिता का किरदार निभाएंगे डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर

Luv Ranjan
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और निर्देशक लव रंजन की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर न्यू-एज कपल का किरदार निभाते दिखेंगे और दर्शकों को खूब हंसाएंगे। दोनों की बीते दिन फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे हैं।

 
खबरों के मुताबिक, बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया दोनों ही लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर के माता-पिता का किरदार निभाते नजर आएंगे। बोनी कूपर फिल्म में एक रईस पिता बनेंगे। 
 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बोनी कपूर ने पहले रणबीर कपूर की फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था लेकिन जब लव रंजन ने उनसे बार-बार कहा तो वो मान गए। लव रंजन को बोनी कपूर से हां कहलवाने के लिए अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर और जाह्नवी कपूर की मदद लेनी पड़ी।
 
बताया जा रहा है कि लव रंजन ने बोनी कपूर को ध्यान में रखकर ही पिता का किरदार लिखा था। बोनी कपूर ने पहले इस फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया लेकिन जब लव रंजन ने अर्जुन और अंशुला से इस बारे में चर्चा की तो पूरे परिवार ने मिलकर प्रोड्यूसर को इस फिल्म के लिए तैयार किया।
 
बता दें कि बोनी कपूर हमेशा से एक एक्टर बनना चाहते थे लेकिन पारिवारिक दबाव के चलते वो निर्माता बन गए। एक चैट शो के दौरान जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर ने बताया था कि बोनी कपूर अपने आपको तीनों भाइयों में सबसे हैडसम  मानते हैं। बोनी कपूर को दर्शकों ने हाल में रिलीज हुई 'एके बनाम' एके में भी देखा था।
 
अगला लेख
प्रीति जिंटा बोलीं, वेंटीलेटर, आईसीयू और ऑक्सीजन मशीन, बहुत डराया था इन शब्दों ने