1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Kartik Aaryan got a whopping Rs 20 crores for Dhamaka

कार्तिक आर्यन ने 'धमाका' की 10 दिनों की शूटिंग के लिए 20 करोड़ रुपये!

कार्तिक आर्यन
पिछले कुछ वर्षों में जो अभिनेता तेजी से उभरे हैं उनमें से एक कार्तिक आर्यन भी हैं। कार्तिक युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं और फिल्म निर्माताओं के बीच उनकी अच्छी-खासी मांग है। 
 
हाल ही में कार्तिक ने राम माधवानी की फिल्म 'धमाका' पूरी की है। कार्तिक ने यह फिल्म इसलिए की क्योंकि इसके पहले उन्होंने ऐसी फिल्म और ऐसा किरदार कभी अदा नहीं किया। कार्तिक 'लवर बॉय' की इमेज से बाहर आना चाहते हैं और 'धमाका' जैसी फिल्में इस मामले में उनकी मददगार साबित हो सकती है। 
 
कार्तिक ने इस फिल्म के लिए महज 10‍ दिनों में अपना काम पूरा कर लिया और 10 दिन के बदले में उन्हें पूरे 20 करोड़ रुपये मिले। यह कार्तिक के स्टारडम के लिहाज से बहुत ज्यादा है। 
 
कार्तिक ने इसके पहले कई ऐसी फिल्में की हैं जिनकी शूटिंग 40 से 50 दिनों तक चली है और कार्तिक को 5 करोड़ रुपये मिले हैं, लेकिन धमाका ने तो कार्तिक के लिए भी धमाका कर दिया है। 
 
धमाका की शूटिंग एक होटल में की गई थी। इस होटल में पूरी टीम भी ठहरी हुई थी। बॉयो बबल बना लिया गया था। आउटडोर शूटिंग पास में ही हुई। फिल्म के 2021 में रिलीज होने की संभावना है। 
अगला लेख
इस वजह से वेब सीरीज 'तांडव' में काम करने के लिए तुरंत तैयार हो गए सुनील ग्रोवर