1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 14 fame nikki tamboli tests positive for covid 19

कोरोनावायरस की चपेट में आईं निक्की तंबोली, इस महामारी की वजह से हो गया था भाई का निधन

coronavirus
कोरोनावायरस का प्रकोप भले ही कम हो गया हो लेकिन यह खत्म नहीं हुआ है। अब भी कई लोग इस महामारी की चपेट में आरहे हैं। बीते कुछ दिनों में मनोरंजन जगत के कई सितारे भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अब 'बिग बॉस 14' फेम निक्की तंबोली कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं।

 
निक्की तंबोली ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। साथ ही उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करने और मास्क पहनने की अपील की है। निक्की ने ये भी कहा है कि पिछले दिनों में जो भी उनके संपर्क में आए हैं वो अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। 
 
निक्की तंबोली ने लिखा, मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझे कोविड-19 के गंभीर लक्षण हैं। मैंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है और इसके साथ ही सभी सावधानी बरत रही हूं। बीते कुछ दिनों में जो भी लोग मुझसे मिले हैं, मेरे उनसे रिक्वेस्ट है कि वो जल्द से जल्द अपना टेस्ट करा लें। 
 
बता दें कि निक्की तंबोली पिछले साल इस महामारी की वजह से अपने भाई को खो चुकी हैं। निक्की इससे पहले साल 2021 में भी इस वायरस का शिकार हो चुकी हैं। अब निक्की एक बार फिर गंभीर लक्षण के साथ कोरोना से लड़ रही हैं।
 
निक्की तंबोली 'बिग बॉस 14' की सेकंड रनर अप रही थीं। इस शो से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। हाल ही में वह एडवेंचर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आई थीं वह भारती सिंह के कॉमेडी शो, द खतरा खतरा शो में भी दिखाई दी थीं।
 
अगला लेख
फिल्म 'लाइगर' का नया पोस्टर आया सामने, बिना कपड़ों के पोज देते नजर आए विजय देवरकोंडा