शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bigg Boss 13 : Arhaan Khan Stylist Accuses Him of Not Returning Clothes
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (18:30 IST)

बिग बॉस 13 : अरहान की स्टाइलिस्ट ने लगाया आरोप, कपड़े नहीं लौटा रहे हैं अरहान

बिग बॉस 13 : अरहान की स्टाइलिस्ट ने लगाया आरोप, कपड़े नहीं लौटा रहे हैं अरहान - Bigg Boss 13 : Arhaan Khan Stylist Accuses Him of Not Returning Clothes
बिग बॉस 13 में अरहान भी नजर आए थे। यह शो उनके लिए भयावह साबित हुआ। शो में वे शामिल हुए थे रश्मि देसाई के बॉयफ्रेंड के रूप में, लेकिन शो के दौरान ही उनकी कई पोलें खुल गईं और रश्मि ने उनसे नाता तोड़ लिया। 
मुसीबत अभी भी खत्म नहीं हुई है। अरहान की स्टाइलिस्ट आकांक्षा अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि बिग बॉस 13 में अरहान ने जो कपड़े पहने थे वो वे लौटा नहीं रहे हैं। न ही पेमेंट कर रहे हैं। 
 
आकांक्षा के अनुसार जब भी अरहान से इस बारे में बात करो तो वे कहते हैं कि बिग बॉस से ही उन्हें कपड़े लौटाए नहीं गए हैं, जबकि शो को खत्म हुए दो महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। उन्होंने तो अब मेरे कॉल उठाना बंद कर दिए हैं और मैसेज का भी जवाब नहीं दे रहे हैं। 
 
 दूसरी ओर अरहान खान की अपनी कहानी है। उनका कहना है कि उन्हें बिग बॉस हाउस से ही कपड़े नहीं लौटाए गए हैं। वे कहते हैं कि मेरे स्टाइलिस्ट तो रोहित रॉय थे। आकांक्षा तो रोहित की सहायक थी। 
 
चूंकि रोहित बाहर गए हुए थे, इसलिए आकांक्षा ही उन्हें बिग बॉस शो के लिए कपड़े भिजवाती रहीं। मेरे कई कपड़े बिग बॉस के घर से ही वापस नहीं आए। मैं खुद कई बार उनसे कपड़े लौटाने के लिए कह चुका हूं। 
 
अरहान का कहना है कि आकांक्षा यह सब पब्लिसटी के लिए कर रही हैं। 
ये भी पढ़ें
रानी मुखर्जी पहली फिल्म असफल होने के बाद वापस पहुंच गई थीं कॉलेज