1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bhool bhulaiyaa 2 new song de taali released

'भूल भुलैया 2' का नया गाना 'दे ताली' हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर छाए कार्तिक आर्यन

Bhool Bhulaiyaa 2
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह एक अलग ही लेवल पर पहुंच गया है, जिसकी झलक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखी जा सकती है। ट्विटर पर कार्तिक आर्यन को ट्रेंड करते हुए देखा जा सकता है।

 
ऐसे में एक्टर ने फिल्म से नए ट्रैक 'दे ताली' में आकर्षक बीट्स और मजेदार हुकस्टेप के साथ साल का एक और पार्टी सॉन्ग दिया है। इस गाने को यो यो हनी सिंह, अरमान मलिक और शाश्वत सिंह ने गाया है जबकि प्रीतम ने संगीत दिया है। वहीं अमिताभ भट्टाचार्य ने ‘दे ताली’ के बोल लिखे हैं। गाने में कार्तिक और कियारा बर्फ की पहाड़ियों के बीच पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं।
 
इस नए गाने के लुक में स्टार को देखकर और उनके सुपर इम्प्रेससिव डांस स्किल देखकर फैंस उत्साहित हो गए हैं और यही वजह से एक्टर ट्रेंड हो रहे हैं। देखें यूजरों द्वारा शेयर किए गए कुछ पोस्ट की झलक...
 








अगला लेख
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी को 1 महीना पूरा, एक्ट्रेस ने पति संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें