सम्बंधित जानकारी
- ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर खान बने हैं फिरंगी, देखिए मोशन पोस्टर
- बुरी आदत से छुटकारा पाने और वजन कम करने कपिल शर्मा पहुंचे आयुर्वेदिक आश्रम
- 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को दोबारा नहीं बनाया जा सकता
- बिग बॉस की अब तक की हॉट फीमेल Contestants
- सिंह इज़ किंग 2 में अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार से दूसरी फिल्म का सीक्वल छीना!
भारती सिंह और उनके पति हर्ष अस्पताल में भर्ती
छोटे परदे की कॉमेडी क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों की तबियत खराब चल रही थी। जब खून की जांच की गई तो पता चला कि दोनों को डेंगू हो गया है।
डॉक्टर्स ने दोनों की हालत को देखते हुए फौरन अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा। डॉक्टर्स ने कहा कि दोनों को कुछ दिनों तक अस्पताल में रहना होगा और उन्हें निगरानी में रखा गया है।
दोनों से जुड़े लोगों के मुताबिक घबराने की बात नहीं है और वे अस्पताल में इसलिए भर्ती हैं ताकि जल्दी स्वस्थ हो जाएं।
भारती और हर्ष की बिग बॉस सीजन 12 में आने की खूब खबरें आई थीं, लेकिन वे महज अफवाह साबित हुईं। अब भारती अपने टॉक शो 'भारती का शो- आना ही पड़ेगा' की तैयारी में लगी हुई हैं जिसमें सेलेब्स नजर आएंगे।
भारती और हर्ष ने खतरों के खिलाड़ी नामक शो में भी हिस्सा लिया था, लेकिन दोनों जल्दी ही बाहर हो गए।
