1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bharti singh baby shower on tv show hunarbaaz set

'हुनरबाज' के सेट पर हुई भारती सिंह की गोद भराई, शो का प्रोमो आया सामने

TV Show Hunarbaaz
कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। प्रेग्नेंसी पीरियड में भी भारती सिंह काम कर रही हैं। वह इन दिनों अपने पति हर्ष के साथ टीवी शो 'हुनरबाज' को होस्ट करती नजर आ रही हैं। इस शो को करण जौहर, परिणीति चोपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती जज कर रहे हैं।

 
इस शो में भारती सिंह को एक सरप्राइज मिला और नेशनल टीवी पर ही उनकी गोद भराई की रस्म हो गई। भारती सिंह की गोद भराई में मिथुन चक्रवर्ती, करण जौहर, परिणीति चोपड़ा भी शामिल हुए। टीवी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब नेशनल टीवी पर किसी स्टार की गोद भराई कराई गई हो।
 
कलर्स टीवी ने भारती सिंह की गोद भराई रस्म वाले एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो वीडियो में हर्ष भारती की आंखों पर काले रंग की पट्टी बांधकर स्टेज पर लाते हैं और उन्हें सोफे पर बैठा देते हैं। करण जौहर, मिथुन और परिणीति भारती के पास आते हैं और अचानक से उनकी आंखों की पट्टी हटाकर सरप्राइज बोलते हैं।
 
इसके बाद भारती सिंह के चेहरे की सरप्राइज वाली खुशी देखते ही बनती है। इसके बाद करण जौहर बोलते हैं कि इंडिया की पहली प्रेग्नेंट एक्टर की टीवी पर गोद भराई शुरू होने जा रही है। ये सब देखकर भारती काफी खुश होती है और सभी को धन्यवाद देती हैं। 
 
भारती चैनल को शुक्रिया अदा करती हुईं कहती हैं, थैंक्यू सो मच कलर्स, मेरी इच्छा पूरी कर दी।
अगला लेख
'ए थर्सडे' में गर्भवती पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने के लिए नेहा धूपिया को इनसे मिली प्रेरणा