1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bhagyashree birthday intresting facts about actrees

पहली ही फिल्म से भाग्यश्री बन गई थीं स्टार, करियर की पीक पर रचाई शादी

Bhagyashree Birthday
बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री 56 वर्ष की हो गई हैं। भाग्यश्री का जन्म 23 फरवरी 1969 को महाराष्ट्र के सांगली के शाही परिवार में हुआ। उनके पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन सांगली के राजा हैं। तीन बहनों में भाग्यश्री सबसे बड़ी हैं। 
 
भाग्यश्री ने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत वर्ष 1987 में टीवी पर प्रसारित अमोल पालेकर के सीरियल 'कच्ची धूप' से की। भाग्यश्री ने बॉलीवुड में अपना करियर वर्ष 1989 में प्रदर्शित फिल्म 'मैने प्यार किया' से शुरू किया। 
 
सूरज बड़जात्या निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। इस बीच भाग्यश्री ने हिमालय दासानी के साथ शादी कर ली। शादी के बाद भाग्यश्री की कैद में है बुलबुल, त्यागी, पायल और घर आया मेरा परदेसी जैसी कुछ फिल्में रिलीज हुई लेकिन सभी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर दम तोड़ दिया। 
 
इन फिल्मों की नाकामयाबी के बाद भाग्यश्री ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म ‘हेल्लो गर्ल्स’ के जरिए भाग्यश्री ने एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इस बीच भाग्यश्री ने भोजपुरी, मराठी और तेलगु फिल्मों में भी अभिनय किया। भाग्यश्री ने वर्ष 2023 में प्रदर्शित फिल्म किसी का भाई किसी का जान में कैमियो किया है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कभी टेनिस प्लेयर बनना चाहती थीं तृप्ति डिमरी, एनिमल से मिला नेशनल क्रश का टैग