1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bengali actor abhishek chatterjee passes away

मशहूर बंगाली अभिनेता अभिषेक चटर्जी का निधन, 58 साल की उम्र में ली आखिरी सांस | bengali actor abhishek chatterjee passes away

bengali actor
बंगाली फिल्म और टेलीवजन इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। बंगाल के मशहूर अभिनेता अभिषेक चटर्जी का निधन हो गया है। अभिषेक की उम्र महज 58 साल थी। बताया जा रहा है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ।

 
खबरों के मुताबिक, 23 मार्च को अभिषेक चटर्जी एक शो की शूटिंग कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद वहां मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन अभिषेक अस्पताल जाने की बजाय घर चले गए। उसके बाद अभिनेता के परिवार वालों ने डॉक्टर को बुलाया और फिर अभिषेक का इलाज किया गया। लेकिन देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
 
अभिषेक चटर्जी के निधन से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री मे शोक की लहर है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी अभिषेक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे युवा अभिनेता अभिषेक चटर्जी के असामयिक निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। अभिषेक अपने प्रदर्शन में प्रतिभाशाली और बहुमुखी थे, और हम उन्हें याद करेंगे। यह टीवी सीरियल्स और हमारी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उसके परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं।
 
अभिषेक चटर्जी ने कई बंगाली फिल्मों में काम किया। वह पथभोला, फिरिये दाव, जामाइबाबु, दहन, नयनेर आलो, बारीवाली, मधुर मिलन, समेत कई फिल्मों में नजर आए हैं। इसके उन्होंने कई बंगाली टीवी सीरियल में भी काम किया। 
 
अगला लेख
'द कश्मीर फाइल्स' ने रचा इतिहास, 200 करोड़ क्लब में हुई शामिल