1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. arti singh getting married with boyfriend dipak chauhan in may or april

arti singh getting married with boyfriend dipak chauhan in may or april

आरती सिंह कई टीवी सीरियल और बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं

Govinda's niece's wedding
Aarti Singh wedding: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह 38 साल की उम्र में दुल्हन बनने जा रही हैं। आरती इस साल अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान संग शादी रचाएंगी। आरती सिंह कई टीवी सीरियल और बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं। 
 
खबरों के अनुसार आरती आने वाले महीनों में शादी करना चाहती हैं। वह दो महीनों अप्रैल और मई के बारे में सोच रही हैं। जिस भी महीने में उन्हें अपनी पसंद की जगह मिलेगी, वो शादी कर लेंगी। आरती मुंबई में ही शादी करेंगी। 
 
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आरती सिंह मुंबई में शादी के सेलिब्रेशन के लिए जगहों की तलाश कर रही हैं और डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं चाहती हैं। उनके दिमाग में ड्रैगनफ्लाई, मुंबई है, लेकिन यह सब इस पर ही निर्भर करता है कि उन्हें डेट पर वेन्यू खाली मिलेगा या नहीं। 
 
बताया जा रहा है कि आरती सिंह की शादी बेहद भव्य होगी। वहां इंडस्ट्री से जुड़े सभी सेलेब्स को शादी का न्यौता भेजेंगी। आरती की शादी में सभी फंक्शन होंगे, जिसमें एक बैचलरेट पार्टी भी होगी। हल्दी, मेहंदी और फेरे जैसे पंजाबी रिति-रिवाज एक ही जगह पर होंगे। 
 
शादी के मेहमानों की लिस्ट में सबसे पहले उनके चाचा गोविंदा का नाम है। इसके बाद सलमान खान, सिद्धार्थ शुक्ला का परिवार, शहनाज़ गिल और इंडस्ट्री के कई दोस्त शामिल होंगे। 
 
बता दें कि आरती सिंह ससुराल सिमर का, उड़ान और श्राणवी जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकी है। उन्हें सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से काफी लोकप्रियता मिली है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जब पूनम पांडे ने किया था कपड़े उतारने का वादा, मच गया था बवाल