1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. poonam pandey dies due to cervical cancer at 32

poonam pandey dies due to cervical cancer at 32

पूनम ने महज 18 साल की उम्र में बतौर मॉडल इंडस्ट्री में कदम रखा था

Poonam Pandey passes away
Poonam Pandey passes away: मनोरंजन जगत से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का निधन हो गया है। एक्ट्रेस के निधन की जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके दी गई है। पूनम पांडे के अचानक निधन से हर कोई हैरान हैं। 
 
पोस्ट में बताया गया है कि 32 साल की एक्ट्रेस सर्वाइकल कैंसर से जंग लड रही थक्षं। एक्ट्रेस की टीम ने पोस्ट में लिखा, आज की सुबह हम सभी के लिए बहुत मुश्किल है। ये बताते हुए हमें दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी पूनम को हमने सर्वाइकल कैंसर के हाथों खो दिया है। 
 
उन्होंने लिखा, हर जिंदा चीज जो उनके कॉन्टैक्ट में आया उन्होंने उसे पूरा प्यार और दयालुभाव दिया। इस दुखभरी घड़ी में हम प्राइवेसी की रिक्वेस्ट फैंस से करते हैं ताकि हम उन्हें प्यार से दया कर सकें।
पूनम पांडे का फिल्मी करियर भले ही सफल नहीं रहा, लेकिन वह अपनी बोल्ड अदाओं और बेबाक अंदाज से सुर्खियों में रहती थीं। उन्होंने महज 18 साल की उम्र में बतौर मॉडल इंडस्ट्री में कदम रखा था। 2011 में भारतीय टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर न्यूड होने का ऐलान करके पूनम ने सनसनी मचा दी थी। 
 
बता दें कि भारत में हर साल लगभग 80,000 महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर होता है और करीब 35,000 महिलाओं की इसके कारण मृत्यु हो जाती है।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सनी लियोनी का नया गाना फना रिलीज, एक्ट्रेस ने अपने जबरदस्त मूव्स से डांस फ्लोर पर लगाई आग