1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. arjun rampal girlfriend gabriella demetriades gets trolled for her lips

ट्रोलर ने उड़ाया अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के होठों का मजाक, ग्रैब्रिएला ने दिया करारा जवाब

Arjun Rampal
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। अर्जुन रामपाल ने बीते साल अपनी पत्नी मेहर जेसिया से तलाक लेकर अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से रिलेशनशिप का खुलासा किया था। दोनों का एक बेटा भी है। अर्जुन रामपाल की ही तरह उनकी गर्लफ्रेंड भी अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं।

 
हाल ही में गैब्रिएला ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं। इसे लेकर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के होंठों का मजाक उड़ाया। ट्रोलर्स ने ग्रैबिएला के होठों पर तंज कसते हुए इन्हें अजीब बताया। 
 
ग्रैबिएला की तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'कभी-कभी मुझे आपके होंठ अजीब से दिखते हैं। इस पर ग्रैबिएला ने जवाब देते हुए ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया। ग्रैबिएला ने जवाब देते हुए लिखा, 'मैं इस विषय पर अपने माता-पिता से बात करूंगी और इसे हल करने की कोशिश करूंगी।'
 
इस जवाब को सुनकर ट्रोलर ने फिर कमेंट किया और ग्रैबिएला के होंठों की तारीफ करते हुए लिखा, 'नहीं, ऐसा मत करना, क्योंकि ये नेचुरल हैं। हां कभी-कभी ये अजीब लगते हैं, नहीं तो ये काफी सुंदर और क्यूट हैं।'
बता दें कि गैब्रिएला और अर्जुन बीते लंबे समय से रिलेशन में हैं। ग्रैबिएला शादी से पहले ही अर्जुन रामपाल के बच्चे को जन्म दे चुकी हैं। ग्रैबिएला अक्सर ही अपने हॉट और बोल्ड अंदाज के चलते सुर्खियों में रहती हैं।
 
अगला लेख
दो पार्ट में रिलीज होगी कमल हासन की ‘इंडियन 2’? जानें मेकर्स ने क्या कहा