1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. arjun kapoor to start shooting for the lady killer in april

इस महीने से अर्जुन कपूर शुरू करेंगे 'द लेडी किलर' की शूटिंग, प्लेबॉय के किरदार में आएंगे नजर!

Arjun Kapoor
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'एक विलेन 2' की शूटिंग पूरी की है। अब वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग की तैयारी में बिजी हो गए हैं। अर्जुन जल्द ही निर्देशक अजय बहल की फिल्म 'द लेडी किलर' में नजर आने वाले हैं।

 
खबरों के अनुसार फिल्म 'द लेडी किलर' की शूटिंग अप्रैल के पहले हफ्ते में शुरू हो सकती है। बताया जा रहा है कि मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन 2 की शूटिंग को पूरी करने के बाद अर्जुन ने बिना ब्रेक के द लेडी किलर की शूटिंग की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
 
सस्पेंस ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में निर्माता फैंस को एक छोटे शहर के प्लेबॉय की कहानी से रूबरू कराएंगे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर एक छोटे शहर के प्ले बॉय का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म अर्जुन कपूर के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका नजर आने वाली हैं।
 
द लेडी किलर भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित है। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का निर्देशन अजय बहल कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर गुलशन कुमार और टी-सीरीज के बैनर तले किया जा रहा है।
 
अगला लेख
वाणी कपूर ने लॉन्च किया 'बी द चेंज फॉर टीबी' कैंपेन