1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. arjun kapoor talk about relationship boney kapoor and sridevi

श्रीदेवी और बोनी कपूर के रिश्ते को लेकर अर्जुन कपूर ने बोली बड़ी बात- पिता ने जो किया उसे सही नहीं कह सकते

Sridevi
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। फिल्म के प्रमोशन इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने अपनी सौतेली मां श्रीदेवी और पिता बोनी कपूर के रिश्तों को लेकर बात की। वहीं उन्होंने अपनी मां मोना शौरी को लेकर भी दर्द बयां किया। 

 
अर्जुन कपूर अपनी मां मोना शौरी के बेहद करीब थे। उनके गुजर जाने के 9 साल बाद भी वे उन्हें अक्सर याद करते रह। वहीं श्रीदेवी के साथ साथ अर्जुन का रिश्ता कभी अच्छा नहीं रहा था। लेकिन एक्ट्रेस के निधन के बाद अर्जुन ने बोनी कपूर की दूसरी फैमिली यानि जाह्नवी और खुशी का हर कदम पर साथ दिया और पिता बोनी को भी कंधा दिया।
 
एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर से पूछा गया कि आखिर उन्होंने श्रीदेवी के निधन पर उनके अंतिम संस्कार के वक्त क्यों पिता और बहनों का साथ दिया? तो उन्होंने कहा कि ये उनकी मां के संस्कार हैं जिसकी वजह से वो सही फैसला कर पाए। 
 
एक्टर ने पिता बोनी कपूर और श्रीदेवी के रिश्तों पर कहा, मेरी मां के साथ जो भी हुआ, बावजूद उसके उन्होंने मुझे हमेशा पिता के साथ खड़े रहने की सलाह दी। मेरे पिता को दोबारा प्यार हुआ। मैं इसका सम्मान करता हूं। क्योंकि प्यार बेहद खूबसूरत होता है। आज अगर 2021 में हम कहेंगे कि प्यार सिर्फ एक बार ही होता है तो ये बेहद बचकाना लगेगा।
 
हालांकि अर्जुन कपूर ने कहा कि इसके बावजूद जो उनके पिता ने किया उसे सही भी नहीं कह सकते। अर्जुन कपूर ने कहा, इसका खामियाजा एक बच्चा होने की वजह से मुझ पर भी पड़ा। इसे सही नहीं ठहराया जा सकता। मैं इसे समझता हूं लेकिन ये नहीं कह सकता है कि ठीक है, ऐसा होता है।
 
बोनी कपूर की पहली शादी मोना से हुई थी। इस शादी में रहते हुए बोनी का श्रीदेवी संग अफेयर चला। बाद में पहली पत्नी को तलाक देकर बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी की थी। अब मोना इस दुनिया में नहीं हैं। अर्जुन अक्सर अपनी मां के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हैं।
 
अगला लेख
Indian Idol 12 : Abhijeet Sawant का फूटा गुस्सा, बोले- टैलेंट से ज्यादा गरीबी को देते हैं तवज्जो