1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Arjun Kapoor, Sridevi, Boney Kapoor

अर्जुन कपूर पहुंचे दुबई

अर्जुन कपूर
बोनी कपूर इस समय दुबई में हैं। वे अपनी पत्नी श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। चूंकि विदेश का मामला है और श्रीदेवी की मृत्यु रहस्यम परिस्थितियों में हुई है इसलिए कानूनी प्रक्रिया में वक्त लग रहा है। 
 
इधर मुंबई में श्रीदेवी की बेटियां, अनिल कपूर सहित कपूर खानदान के सारे सदस्य इंतजार कर रहे हैं। अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी है। कब होगा? इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। 
 
बोनी कपूर से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। उनकी स्थिति केवल समझी ही जा सकती है। ऐसे मौके पर अर्जुन कपूर भी दुबई पहुंच गए हैं। वे वहां पर अपने पिता की मदद करने की कोशिश करेंगे। 
 
अर्जुन की उपस्थिति ही बोनी के लिए बड़ा सहारा साबित हो सकती है क्योंकि बोनी को भी संभालने वाला कोई चाहिए। 
अगला लेख
श्रीदेवी के सिर पर गहरी चोट का निशान!