बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने शेयर की मलाइका अरोरा संग रोमांटिक तस्वीरें, पेरिस में कर रहे वेकेशन एंजॉय | arjun kapoor share romantic photo with malaika arora
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर 26 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अर्जुन अपनी लेडीलव मलाइका अरोरा के साथ 'सिटी ऑफ लव' पेरिस में बर्थडे मना रहे हैं। दोनों ही अपने पेरिस वेकेशन से तस्वीरें शेयर करके फैंस को खास ट्रीट दे रहे हैं।
अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोरा संग अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में अर्जुन और मलाइका के पीछे एफिल टॉवर भी दिखाई दे रहा है। इन दोनों की यह सेल्फी तस्वीरें हैं।
तस्वीरों में अर्जुन और मलाइका का स्ट्रॉन्ग बॉन्ड देखा जा सकता है। दोनों का ये रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अर्जुन ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, 'Eiffel good... I knew I would...'
अर्जुन और मलाइका अक्सर अपने रिश्ते को लेकर छाए रहते हैं। दोनों की उम्र में भले ही उम्र का काफी फासला हो, लेकिन वह अपने फैंस को कपल गोल्स देते नजर आते हैं। अर्जुन कपूर की उम्र जहां 37 साल हो गई हैं। वहीं मलाइका अरोरा की उम्र 48 साल है। दोनों की शादी की खबरें भी अक्सर सुर्खियों में रहती है।

