1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. arjun kapoor parineeti starrer namaste england poster

‘नमस्ते इंग्लैंड’ में क्या दिखेगा अर्जुन-परिणीति का ‘इशकजादे’ वाला जादू?

अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की कैमिस्ट्री तो दर्शक उनकी पहली फिल्म 'इश्कज़ादे' में ही देख चुके हैं। अब इस जोड़ी के फैंस उन्हें दोबारा फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' में देख सकते हैं। जी हां, लंबे समय से इंतज़ार की जाने वाली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' आने आली है और जल्द ही दर्शक अर्जुन-परिणीति की शानदार जोड़ी को दोबारा बड़े परदे पर देख सकेंगे। 
 
खास बात यह है कि विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्देशित 'नमस्ते इंग्लैंड' के दो पोस्टर्स सामने आ चुके हैं। यह फिल्म के पहले ऐसे पोस्टर हैं जिसमें दोनों स्टार्स साथ नज़र आ रहे हैं। दोनों की कैमिस्ट्री देखने लायक है। 
 
फिल्म के पोस्टर खुद परी और अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं। परिणीति ने एक पोस्टर शेयर किया जिसमें वे पटियाला सलवार सुट और यूनियन जैक का दुप्ट्टा पहने हुई हैं और अर्जुन उनकी तरफ इशारा कर रहे हैं। 
 
इस पोस्ट पर उन्होंने कैप्शन लिखा कि वो फिल्म जिस पर मैं अब तक भरोसा नहीं कर रही हूं कि मैं इसका हिस्सा हूं। पंजाब से लेकर लंदन तक,  हम यहां है कहने के लिए 'नमस्ते इंग्लैंड'। 
 
 
वहीं एक और पोस्टर अर्जुन ने शेयर किया जिसमें उन्होंने यूनियन जैक शर्ट पहना है और जैकेट खोलकर अर्जुन उसे शो ऑफ कर रहे हैं। वहीं परिणीति बहुत क्यूट लग रही हैं। इस पर अर्जुन ने कैप्शन लिखा है प्यार कोई दूरी नहीं समझता.. आपके सामने 'नमस्ते इंग्लैंड' का दूसरा पोस्टर प्रेजेंट कर रहे हैं। 
 
 
फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' एक लव स्टोरी है जिसमें पंजाब और इंग्लैंड का प्यार दिखाया जाएगा। परी और अर्जुन की यह छह सालों बाद साथ में दूसरी फिल्म होगी। फिल्म इस साल दशहरे पर यानी 19 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। 
अगला लेख
प्रियंका ने बढ़ाया सलमान की तरफ दोस्ती का हाथ, लेकिन माफ करने के मूड में नहीं सलमान