1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. arjun kapoor became emotional after remembering his mother

मां को याद कर भावुक हुए अर्जुन कपूर, पोस्ट शेयर कर बोले- प्यार और संघर्षों को कभी मत भूलना

Arjun Kapoor
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी दिवंगत मां मोना कपूर के काफी करीबी थे। हाल ही में उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए वो काफी भावुक हो गए। मां के संघर्षों को याद करते हुए उन्होंने जापानी फिलॉस्पर डेसाकू इकेदा की एक पोस्ट शेयर की है।

 
अर्जुन कपूर ने जो पोस्ट शेयर की हैं उसमें लिखा है, अपनी मां द्वारा किए गए प्यार और संघर्षों को कभी मत भूलना। उन चीजों को भी नहीं जो उन्होंने आपके लिए की हैं। मैं अब समझ चुका हूं कि जो लोग अपने दिमाग में मां की प्यारी-सी तस्वीर रखते हैं, वे कहीं नहीं जाते। हम सभी खुशी और शांति के मार्ग पर सब साथ चलेंगे।
 
इस पोस्ट के साथ अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, 'फैक्ट ऑफ लाइफ, मां का प्यार, करुणा और शांति।' बता दें कि अर्जुन कपूर कई बार दिवंगत मां मोना कपूर को याद कर इमोशनल हो जाते हैं। अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर फैन्स और सेलेब्स कॉमेंट्स कर रहे हैं।
 
अर्जुन कपूर इस समय हिमाचल प्रदेश में हैं। वह हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में यामी गौतम, सैफ अली खान और जैकलीन फर्नांडिस भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 
 
अगला लेख
सनी देओल भाई बॉबी देओल और बेटे करण के साथ बनाएंगे फिल्म!