1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. arjun kapoor and malaika arora buy a house together

अर्जुन-मलाइका ने मिलकर खरीदा फ्लैट, क्या साथ रहने की है तैयारी?

Arjun Kapoor
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा के अफेयर की चर्चा पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जाता हैं। हाल ही में दोनों को देर रात डिनर डेट पर देखा गया था। दोनों के जल्द शादी करने की अफवाहें भी तेजी से फैल रही हैं।
 
अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन और मलाइका ने साथ में एक फ्लैट खरीद लिया है। बताया जा रहा हैं कि दोनों ने मिलकर लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के नजदीक एक सोसायक्ष में फ्लैट खरीदा है। अभी इस फ्लैट के इंटीरियर का काम चल रहा है और दोनों इस पर क्लोज नजर रख रहे हैं। 
 
दोनों इस फ्लैट में साथ रहेंगे या नहीं अभी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अर्जुन कपूर ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद 6' में खुलासा किया था कि वह अब सिंगल नहीं हैं। हालांकि इस जोड़ी ने अभी तक अपने रिश्‍ते पर चुप्‍पी साथ रखी है, लेकिन अर्जुन का यह खुलासा काफी कुछ कह रहा है। 
 
मलाइका अरोरा अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। अर्जुन जल्द ही फिल्म पानीपत में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनका लुक काफी अलग होगा और इसे सीक्रेट वे आजकल मीडिया के सामने अपना चहरा छिपा के आ रहे हैं।
अगला लेख
चटपटा मजेदार चुटकुला : जब लड़की की लगी 1 करोड़ की लॉटरी...