1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. malaika arora and arjun kapoor dinner date

मलाइका के साथ देर रात डिनर डेट पर पहुंचे अर्जुन, कैमरा देख छुपाया चेहरा

Malaika Arora
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर के अफेयर की चर्चा इन दिनों जोरो शोरों से हो रही हैं। दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं। कुछ दिनों पहले ही दोनों एक पार्टी में काफी करीब बैठे नजर आएं थे। अब एक बार फिर अर्जुन और मलाइका देर रात साथ में नजर आए हैं।
 
अर्जुन-मलाइका 23 नवंबर की रात मुंबई के एक रेस्टोरेंट डिनर के लिए पहुंचे थे। जैसे ही दोनों रेस्‍टोरेंट से बाहर निकले तो अर्जुन मीडिया के कैमरो बचते हुए नजर आए। अर्जुन ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था।
 
अर्जुन के मास्क लगाने की वजह आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में अपना लुक छिपाने को बताया जा रहा हैं। खबरों के अनुसार अर्जुन ने इस फिल्म के लिए अपने सारे बाल मुंडवा लिए हैं। कुछ वक्‍त पहले भी उनकी मास्‍क लगाए हुए तस्‍वीरें आई थीं। 
 
डिनर पर मलाइका हमेशा की तरह ग्लैमरस अवतार में नजर आई। हाल ही में ऐसी भी खबर सामने आई थी कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साल 2019 में शादी कर सकते हैं।
अगला लेख
रजनीकांत-अक्षय की फिल्म 2.0 ने रिलीज के पहले ही वसूले 370 करोड़ रुपये