गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. arijit singh touches ms dhoni feet in ipl 2023 opening ceremony
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 1 अप्रैल 2023 (11:38 IST)

आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में अरिजीत सिंह ने छुए धोनी के पैर, फैंस कर रहे तारीफ

आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में अरिजीत सिंह ने छुए धोनी के पैर, फैंस कर रहे तारीफ | arijit singh touches ms dhoni feet in ipl 2023 opening ceremony
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का आगाज हो चुका है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में कई बॉलीवुड स्टार्स परफॉर्म करते नजर आए। ओपनिंग सेरेमनी में तमन्ना भाटिया, रश्मिका मंदाना और सिंगर अरिजीत सिंह ने परफॉर्म किया। अरिजीत के गानों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
 
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अरिजीत के गाने पर एंजॉय करते नजर आए। ओपनिंग सेरेमनी के समापन के बाद कुछ ऐसा हुआ जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई। दरअसल जब ओपनिंग सेरेमनी की समाप्ति हुई तो धोनी स्टेज पर गए। धोनी के स्टेज पर पहुंचते ही अरिजीत सिंह ने उनके पैर छू लिए। 
इसके बाद धोनी ने अरिजीत को उठाकर गले से लगा लिया। उनके इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। फैंस का कहना है कि धोनी की तूती सिर्फ क्रिकेट में ही नहीं बल्कि मैदान में भी बोलती है। रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया की परफॉर्मेंस की भी लोगों ने खूब तारीफ की। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
शाहरुख खान ने पूरी की 'जवान' की शूटिंग, फिल्म की रिलीज पर इस दिन होगा फैसला