गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ar rahmans daughter khatija ties a knot with riyasdeen riyan
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 6 मई 2022 (11:09 IST)

एआर रहमान की बेटी खतीजा ने मंगेतर रियासदीन संग किया निकाह, शादी की तस्वीर वायरल

एआर रहमान की बेटी खतीजा ने मंगेतर रियासदीन संग किया निकाह, शादी की तस्वीर वायरल | ar rahmans daughter khatija ties a knot with riyasdeen riyan
मशहूर संगीतकार एआर रहमान की बेयी खतीजा ने अपने मंगेतर रियासदीन रियान संग निकाह कर लिया है। इस खुशखबर को एआर रहमान ने फैंस संग शेयर किया है। रहमान ने इस न्यूलीवेड कपल की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

 
इस तस्वीर में खतीजा अपने पति संग सोफे पर बैठी हैं। वहीं उनके पिता, मां, भाई और बहन उनके पीछे खड़े हैं। पास में एआर रहमना की की मां की तस्वीर लगी दिख रही हैं। 
 
तस्वीर को शेयर कर एआर रहमान ने लिखा, 'दुआ है कि खुदा इस जोड़ी को आशीर्वाद दे। आप सभी को बधाई और प्यार के लिए एडवांस में शुक्रिया।' खतीजा की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
 
बता दें कि दिसंबर 2021 में खतीजा ने अपने जन्मदिन पर रियासदीन से सगाई की थी। खतीजा के पति एक आंत्रप्रेन्योर और ऑडियो इंजिनियर हैं। वह लंबे समय से एआर रहमान के साथ काम कर रहे हैं।
 
ये भी पढ़ें
क्या मीट ब्रोस के आगामी प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगी लॉरेन गॉटलिब?