1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ar rahmans daughter khatija ties a knot with riyasdeen riyan

एआर रहमान की बेटी खतीजा ने मंगेतर रियासदीन संग किया निकाह, शादी की तस्वीर वायरल

AR Rahman
मशहूर संगीतकार एआर रहमान की बेयी खतीजा ने अपने मंगेतर रियासदीन रियान संग निकाह कर लिया है। इस खुशखबर को एआर रहमान ने फैंस संग शेयर किया है। रहमान ने इस न्यूलीवेड कपल की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

 
इस तस्वीर में खतीजा अपने पति संग सोफे पर बैठी हैं। वहीं उनके पिता, मां, भाई और बहन उनके पीछे खड़े हैं। पास में एआर रहमना की की मां की तस्वीर लगी दिख रही हैं। 
 
तस्वीर को शेयर कर एआर रहमान ने लिखा, 'दुआ है कि खुदा इस जोड़ी को आशीर्वाद दे। आप सभी को बधाई और प्यार के लिए एडवांस में शुक्रिया।' खतीजा की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
 
बता दें कि दिसंबर 2021 में खतीजा ने अपने जन्मदिन पर रियासदीन से सगाई की थी। खतीजा के पति एक आंत्रप्रेन्योर और ऑडियो इंजिनियर हैं। वह लंबे समय से एआर रहमान के साथ काम कर रहे हैं।
 
अगला लेख
रिलीज हुआ पॉडकास्ट #LaalSinghChaddhaKiKahaaniyan, आमिर खान ने सुनाए दिलचस्प किस्से