1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Anushka Sharma, Virat Kohli, Pari Trailer

परी के ट्रेलर में भयानक अनुष्का को देख क्या बोले विराट कोहली

रहस्यमई लड़की या डरावनी परी, अनुष्का की 'परी' का ट्रेलर हुई रिलीज़

अनुष्का शर्मा
फाइनली डराने वाली परी का ट्रेलर आ ही गया। जी हां, अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट के बैनर तले बनी हॉरर फिल्म 'परी' का ट्रेलर 15 फरवरी को जारी हो गया है। फिल्म में अनुष्का शर्मा परी नहीं भूत बनी हैं और ट्रेलर में उनका भयानक रूप दिखाई दिया है। 
 
कुछ ही समय पहले फिल्म का टीज़र आया था, जिसमें भूत बनी अनुष्का को लोगों ने बहुत सराहा था। जैसी कि उम्मीद थी ट्रेलर उससे भी बेहतरीन और डरावना है। 


 
ट्रेलर में एक लड़की की कहानी दिखाई गई है जिसे कोई बीमारी है और एक लड़का उससे हमदर्दी के चलते उसे अपने साथ घर ले जाता है। लेकिन वो लड़की अपने साथ क्या लाती है वो किसी को नहीं पता। कभी प्यार दिखाती है तो कभी भयानक रूप। 
 
अनुष्का ने इसमें एक भोली लड़की और भूत वाले किरदारों के बीच काफी अच्छा तालमेल बैठाया है। सूंदर और क्यूट अनुष्का का यह भूतिया अवतार लोगों को डरा भी रहा है। 
 
जज़ीरों से बंधी, खून से लिपटी, दरवाज़े पर उल्टी लटकी और दीवार से कूदती परी के कुछ सीन वाकई डरा देने वाले हैं। हीरो के रूप में परमब्रता चैटर्जी का काम भी शानदार लग रहा है। इनके अलावा रजत कपूर भी अजीब और डरावने लुक में हैं। कम समय में ही ट्रेलर को बहुत से लोगों ने पसंद किया। अब बस फिल्म का इंतज़ार है। 
 
शादी के बाद अनुष्का की यह पहली फिल्म रिलीज़ होगी। इसका ट्रेलर के आने के बाद उनके पति विराट कोहली ने ट्विट कर कहा अपनी वन एंड ओन्ली को इसके पहले कभी ऐसे अवतार में ना देखने के लिए इंतज़ार में हूं। 


 
विरुष्का हमेशा से ही सुर्खियों में बने रहते हैं और इतने प्यार और सपोर्ट के साथ अनुष्का ऐसे पति को पाकर बहुत खुश होंगी जो उन्हें इस तरह के डरावने अवतार में भी देखना पसंद करे। 


 
इस फिल्म को प्रोसित रोय ने निर्देशित किया है। इसे क्रिअर्ज एंटरटेन्मेंट और काय्ता प्रोडक्शंस प्रेसेंट कर रहे हैं। फिल्म 2 मार्च को रिलीज़ होगी। 
अगला लेख
एकता कपूर और इम्तियाज़ अली मिले 'लैला-मजनूं' के लिए