मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hrithik Roshan, Jodha Akbar, Aishwarya Rai Bachchan, Poster
Written By

10 साल बाद सामने आया रितिक-ऐश्वर्या की 'जोधा अकबर' का पोस्टर

रितिक रोशन
15 फरवरी 2018 को ‍फिल्म 'जोधा अकबर' को रिलीज हुए दस वर्ष पूरे हो गए। इस फिल्म में रितिक रोशन और ऐश्वर्या की जोड़ी ने लीड रोल निभाए थे। निर्देशक थे आशुतोष गोवारीकर। 
 
इस फिल्म का भी रिलीज के पूर्व विरोध हुआ था, जैसा कि हाल ही में 'पद्मावत' का हुआ था। हालांकि तब विरोध इस पैमाने पर नहीं हुआ था। फिल्म राजस्थान में प्रदर्शित नहीं हो पाई थी। 
 
 
आशुतोष गोवारीकर की फिल्मों की अवधि काफी लंबी होती है। जोधा अकबर की कहानी को भी उन्होंने पौने चार घंटों में समेटा था, लेकिन फिल्म ने दर्शकों को बांधे रखा था, इसलिए सफल रही थी। 
 
यहां पर एक फिल्म का एक पोस्टर दिया जा रहा है। जो कि उस समय रिलीज नहीं हुआ था। दस साल बाद यह देखने को मिला है। इस पर लिख दिया गया है जोधा अकबर को 10 वर्ष हुए पूरे। 
 
ये भी पढ़ें
परी के ट्रेलर में भयानक अनुष्का को देख क्या बोले विराट कोहली