सितंबर तक इंतज़ार करना होगा सुशांत और जैकलीन की 'ड्राइव' का
करण जौहर एक के बाद एक अपनी फिल्मों का खुलासा कर रहे हैं। फिलहाल वे कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। किसी में नए एक्टर्स को लांच कर रह हैं तो कहीं पुराने स्टार्स को लेकर सुपरहिट बना रहे हैं। इनमें से एक प्रोजेक्ट है फिल्म 'ड्राइव'। वैलेंटाइन डे के खास मौके पर करण ने अपनी फिल्म 'ड्राइव' की रिलीज़ डेट घोषित की है।
सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल चल ही रही है। जैकलीन का इसमें सबसे हॉट अवतार नज़र आने वाला है। वहीं हैंडसम सुशांत भी अब तक के सबसे अलग किरदार में नज़र आएंगे।
करण जौहर ने ट्विटर पर लिखा धर्मा और फॉक्स स्टार फ्रैंचाईज़ी सिनेमाहॉल तक 7 सितंबर 2018 को रेस करेगी। सुशांत सिंह राजपुत और जैकलीन फर्नांडीज़ स्टारर फिल्म 'ड्राइव' तरुण मनसुखानी डायरेक्ट करेंगे। शानदार राइड के लिए तैयार हो जाएं।
पहले खबर थी कि फिल्म 2 मार्च को रिलीज़ होगी, लेकिन करण ने ट्विट कर इसकी रिलीज़ डेट सभी को क्लियर कर दी है। 'ड्राइव' को धर्मा प्रोडक्शंस और फॉक्स स्टार स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहे हैं।
The Dharma and Fox Car franchise races to cinema halls on the 7th of September,2018!! #DRIVE starting @itsSSR and @Asli_Jacqueline directed by @Tarunmansukhani Buckle up and get set for the zooming ride!! @apoorvamehta18 @foxstarhindi @DharmaMovies pic.twitter.com/qUsxLC1m35
— Karan Johar (@karanjohar) 14 फ़रवरी 2018
फिल्म में सुशांत और जैकलीन के अलावा, विक्रमजीत विर्क और सपना पब्बी भी लीड रोल में हैं। जैकलीन और सुशांत फिल्म में पहली बार साथ काम कर रहे हैं।

