शनिवार, 12 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anushka sharma shares her baby bump photo
Written By
Last Modified: सोमवार, 14 सितम्बर 2020 (10:38 IST)

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अनुष्का शर्मा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Anushka Sharma
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। वह विराट कोहली के साथ दुबई में हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की।

 
इस तस्वीर में अनुष्का खुले बालों में हल्की मुस्कान के साथ बीच पर टहलती नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, आपके अंदर निर्मित हो रहे जीवन का अनुभव करने से ज्यादा वास्तविक और विनम्र कुछ भी नहीं है। जब यह आपके कंट्रोल में नहीं है तो वास्तव में क्या है? 
 
अनुष्का की इस तस्वीर पर फैंस और सेलेब्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। करीना कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'तुम सबमें बहादूर हो।'
 
बता दें कि अनुष्का जनवरी, 2021 में बेबी को जन्म देंगी। पिछले कुछ समय से अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबरें सोशल मीडिया पर थीं। दरअसल अनुष्का को मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद इस बात के कयास लगाए जाने लगे थे कि अनुष्का प्रेग्नेंट हैं। हालांकि अब उन्होंने खुद ही इसकी घोषणा कर दी है।
 
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। कपल ने अपनी शादी काफी सीक्रेट रखी थी। दोनों पहली बार एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे और उसके बाद से ही कुछ मुलाकातों के बाद एक-दूसरे को पसंद करने लगे।
 
ये भी पढ़ें
कोरोना से परेशान हुईं मलाइका अरोरा, बोलीं- कोई वैक्सीन बना दो भाई, नहीं तो जवानी...