1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kangana ranaut going back to manali from mumbai

मनाली रवाना हुईं कंगना रनौट, ट्वीट कर बोलीं- भारी मन से मुंबई से वापस लौट रही हूं

Kangana Ranaut
महाराष्ट्र सरकार से विवादों के बीच मुंबई आई बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौट वापस मनाली में स्थित अपने घर जा रही हैं। बहन रंगोली भी कंगना के साथ हैं। मुंबई से कंगना पहले चंड़ीगढ़ जाएंगी और यहां से रोड के रास्ते वो मनाली के लिए निकलेंगी।

 
मुंबई एयरपोर्ट पर कंगना की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सोमवार सुबह ही कंगना मुंबई स्थित अपने घर से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं।

 
इस दौरान घर से मुंबई एयरपोर्ट के रास्ते पर कोई प्रदर्शनकारी और समर्थक कंगना के रास्ते में नजर नहीं आए। बता दें, कंगना ने बीएमसी से वादा किया था कि वे मुंबई में शॉर्ट टर्म के लिए आई हैं। इसलिए बीएमसी ने उन्हें होम क्वारनटीन से छूट दी थी। कंगना 9 सितंबर को मुंबई पहुंची थीं।

 
कंगना रनौट ने ट्वीट कर मुंबई से मनाली वापस लौटने की बात लिखी है। उन्होंने लिखा, 'भारी मन से मुंबई से वापस लौट रही हूं। जिस तरह मुझे इन दिनों परेशान किया गया, मेरे ऊपर अटैक किया गया, मुझे गलत चीजें बोली गईं, मेरा घर तोड़ने की धमकी दी गई और मेरा ऑफिस तोड़ा, सिक्योरिटी को हथियार के साथ मेरे आसपास रहने के लिए कहा गया, मुझे लगता है पाकिस्तान से तुलना करना धमाकेदार रहा।'
 
बता दें कि शिवसेना नेता संजय राउत ने कंगना को मुंबई वापस न आने के साथ धमकी दी थी, जिसके बाद कंगना ने यह कदम उठाया था। जिस दिन कंगना मुंबई पहुंची, उस दिन बीएमसी ने उनके ऑफिस पर अवैध निर्माण के चलते बुलडोजर चला दिया था। 
 
अगला लेख
कंगना रनौत : जमाने भर से 'पंगा' लेती बॉलीवुड की 'क्वीन'