1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. anushka sharma share her hot bikini photo virat kohli comment

अनुष्का शर्मा की हॉट तस्वीर देख विराट कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शन

Anushka Sharma
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोडली का स्पेशल बॉन्ड सोशल मीडिया पर कई बार देखा गया है। विराट कोहली इन दिनों वेस्ट इंडीज में मैच खेल रहे हैं। अनुष्का शर्मा भी पति विराट कोहली के साथ वेस्ट इंडीज में ही हैं।


अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह बिकिनी में नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा इस लुक में काफी हॉट नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा ने अपनी इस तस्वीर के साथ लिखा है, 'सन किस्ड एंड ब्लेस्ड.'
 
Photo : Instagram
तस्वीर में अनुष्का मुस्कुराते हुए समंदर के किनारे बैठे नजर आ रही हैं। अनुष्का ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ खूबसूरत ईयररिंग्स और हेयरस्टाइल में बन बनाया हुआ है। अनुष्का शर्मा की इस हॉट तस्वीर पर विराट कोहली ने खास कमेंट किया है।

विराट कोहली ने अनुष्का की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लव स्माइली के साथ हार्ट इमोजी बनाया है। अनुष्का शर्मा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है। अनुष्का की ओरेंज बिकिनी फोटो और विराट कोहली के रिएक्शन को काफी पसंद की जा रही है।
अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल उनके पास अभी कोई नया प्रोजेक्ट नहीं है। अनुष्का शर्मा की आखिरी फिल्म 'जीरो' थी, जिसमें वे शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ नजर आई थीं। इस समय वह अपने पति विराट कोहली के साथ क्वालिटी टाइम सपेंड कर रही हैं।
अगला लेख
मिनिषा लांबा की इन हॉट बिकिनी तस्वीरों ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान