सम्बंधित जानकारी
- नम्रता शिरोडकर भी पहुंचीं सोनाली से मिलने, कहा- जल्द लौटेंगी अपने देश
- प्रियंका और निक करेंगे दो बार करेंगे शादी! एक बार हिंदू रीति-रिवाज से और दूसरी बार...
- अजय-काजोल ने बेटी न्यासा के लिए सिंगापुर के पॉश इलाके में खरीदा करोड़ों का अपार्टमेंट
- कभी-कभी मैं सोचता था कि अमिताभ के साथ काम करने का मौका कभी नहीं मिलेगा : आमिर खान
- इस हीरोइन को किस करते समय बेकाबू हो गए रणबीर कपूर
करवाचौथ पर अनुष्का ने पहनी इतनी महंगी साड़ी, दंग रह जाएंगे कीमत जान कर!
सेलिब्रिटीज़ महंगे कपड़े पहनते हैं, ये बात सभी जानते हैं। उनका फैशनेबल दिखना जरूरी होता है। यदि वे एक ही ड्रेस दो बार पहन लेते हैं तो इसको लेकर सोशल मीडिया पर मजाक बनाया जाता है। पर कभी-कभी ये लोग इतनी महंगी ड्रेस पहनते हैं कि कीमत सुन कर सभी चौंक जाते हैं।
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने करवा चौथ का त्योहार मनाया। यह उनका पहला करवा चौथ था, इसलिए इसको खास बनाने में उन्होंने कोई कसर बाकी नहीं रखी। धूमधाम के साथ पति विराट कोहली के साथ उन्होंने इसे सेलिब्रेट किया।
अनुष्का ने उस दिन लुक तो सिम्पल अपनाया था, लेकिन जो साड़ी पहनी थी वो गजब की थी। कीमत पता चलेंगी तो होश उड़ जाएंगे। इस साड़ी की कीमत आठ लाख रुपये बताई जा रही है।
महंगे कपड़े पहनने के शौकीन के यहां भी सारी ड्रेसेस की कीमत जोड़ ली जाए तो इतनी नहीं होगी जितनी कि अनुष्का की एक साड़ी की है। लाइट येलो कलर की साड़ी में अनुष्का बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। विराट कोहली काले रंग के कुर्ते में थे। यह साड़ी सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई थी।
