1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ajay devgn and kajol bought apartment in singapur for daughter

अजय-काजोल ने बेटी न्यासा के लिए सिंगापुर के पॉश इलाके में खरीदा करोड़ों का अपार्टमेंट

Ajay Devgan
अजय देवगन और काजोल अपने बच्चों का काफी ख्याल रखते हैं। पिछले दिनों वे अपने बिजी शेड्यूल में से वक्त निकालकर अपनी बेटी न्यासा के लिए सिंगापुर में घर ढूंढ रहे थे। न्यासा इस वक्त सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं।
 
बताया जा रहा है कि अजय-काजोल ने सिंगापुर के सबसे पॉश इलाकों में से एक ऑर्चर्ड रोड पर न्यासा के लिए एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है। न्यासा जिस स्कूल में पढ़ती हैं वहां बोर्डिंग फैसिलिटीज हैं लेकिन वो हॉस्टल के बजाय अलग घर में रहना चाहती हैं।
 
यही वजह है कि उनके पेरेंट्स ने सिंगापुर में यह घर खरीदा है। न्यासा जनवरी 2019 तक इस नए घर में शिफ्ट हो सकती हैं। न्यासा यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया में रहकर हायर स्टडीज कर रही हैं।
 
कुछ दिनों पहले अजय ने बताया था कि न्यासा फिल्मों में आने के लिए इतनी उतावली नहीं है। वह फिल्मों के बारे में बात नहीं करती है। 
अगला लेख
कभी-कभी मैं सोचता था कि अमिताभ के साथ काम करने का मौका कभी नहीं मिलेगा : आमिर खान