सम्बंधित जानकारी
- टीवी शो CID हो रहा है बंद, कलाकार और फैंस हुए शॉक्ड
- ड्रग्स रखने के आरोप में बॉलीवुड का 'खान' गिरफ्तार, फंस गया यह एक्टर
- 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल और उसके साथी बैंड वालों को देख क्यों हुए हैरान?
- सुपरस्टार प्रभास के बर्थडे पर सामने आई फिल्म 'साहो' की झलक, टूट सकता है बाहुबली का रिकॉर्ड
- सनी देओल का बेटा लेगा रणवीर सिंह से टक्कर, पल पल दिल के पास की रिलीज डेट फाइनल
काजोल ने अजय देवगन के साथ शुरू की शूटिंग, पसंद आई स्क्रिप्ट
बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक काजोल और अजय देवगन की जोड़ी आज भी फैंस को बहुत पसंद है। दोनों ने कई फिल्में साथ की हैं। हालांकि अब अजय देवगन एक्टिंग के साथ प्रोडक्शन का काम भी देखते हैं। वहीं काजोल भी ब्रेक के बाद फिल्मों में आ चुकी हैं। उनकी हालिया फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' थी। अब वे जल्द ही 'तानाजी' में भी नज़र आने वाली हैं।
खास बात यह है कि इसमें काजोल अपने पति अजय देवगन के साथ नज़र आएंगी। दोनों साथ में ऑन स्क्रीन आने वाले हैं और फैंस इसके लिए बहुत उत्साहित हैं। इसमें इनके साथ सैफ अली खान भी होंगे। अब खबर है कि काजोल ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। जल्द ही फैंस काजोल और अजय को बड़े परदे पर साथ देखेंगे। हालांकि काजोल की फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' में अजय देवगन ने कैमियो किया था।
खबर के मुताबिक 'तानाजी' में काजोल, अजय की पत्नी का ही किरदार निभाएंगी जो एक अहम किरदार होगा। वहीं फिल्म में सैफ अली खान विलेन होंगे। फिल्म की शूटिंग वैसे तो पिछले महीने से ही शुरू हो चुकी है लेकिन काजोल ने इस महीने टीम जॉइन की है।
सूत्र के मुताबिक काजोल ने मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। जब उन्हें इस फिल्म के लिए कहा गया था तो उन्हें स्क्रिप्ट अच्छी लगी और उन्हें लगा कि ये उनके लिए एकदम सही किरदार होगा।
फिल्म 'तानाजी' के बारे में बात करें तो यह एक पीरियड ड्रामा होगी। अजय देवगन इसमें तानाजी का किरदार निभाएंगे और सैफ अली खान उदयभान राठौर नाम का किरदार निभाएंगे जो कि दुश्मन होगा। इसमें युद्ध के भी कई सीन होंगे। फिल्म को ओम राउत डायरेक्ट कर रहे हैं।
डायरेक्टर के मुताबिक काजोल और अजय की साथ में फिल्म देखने की इच्छा कई लोगों की थी। इसलिए इस फिल्म में हीरोइन के किरदार के लिए सबसे पहले काजोल का ही नाम आया और वे फिल्म का हिस्सा बन गईं।
