शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. anurag kashyap reacted twitter pm modi 21 days lockdown announcement
Written By
Last Modified: बुधवार, 25 मार्च 2020 (11:29 IST)

पीएम मोदी ने रात 8 बजे किया लॉकडाउन का ऐलान तो अनुराग कश्यप ने उठाया सवाल

PM Modi
देश में लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित म‍रीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया है। मोदी ने कहा कि उन्होंने ये फैसला देशभर के लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया है।

 
पीएम मोदी का ये आदेश आने के बाद ही बाजारों में लोगों का हुजूम देखने को मिला। लोगों ने राशन और अन्य सामान लेने के लिए दुकानों के बाहर लाइन लगानी शुरू कर दी। इस हाल को देखते हुए फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने निशाना बनाया है और रात के 8 बजे इस लॉकडाउन की घोषणा करने पर सवाल उठाया है।
 
अनुराग कश्यप ने ट्वीट करके लिखा, '8 बजे रात के बजाए सुबह आठ बजे बोल देते। चार बजे भी बोल देते तो इंतज़ाम कर लेत। हमेशा आठ बजे ही बोलते हैं और समय देते हैं चार घंटे का। उनका क्या जो पैदल घर को निकले हैं शहर छोड़ के, क्योंकि बस या ट्रेन नहीं चल रही? अब कहें तो कहें क्या। ठीक है प्रभु।'
 
बता दें‍ कि अगले 3 हफ्तों तक पूरा देश लॉकडाउन रहेगा इस दौरान बस, ट्रेन, फ्लाइट जैसी यातायात सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि देशभर में आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने के लिए माल ढुलाई जारी रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये भी कहा है कि ये लॉकडाउन किसी कर्फ्यू से कम नहीं है।
 
ये भी पढ़ें
श्वेता तिवारी की बेटी पलक का हॉट अंदाज, तस्वीर हुई वायरल