शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anurag kashyap daughter shares her father photo after angioplasty
Written By
Last Modified: रविवार, 30 मई 2021 (17:17 IST)

एंजियोप्लास्टी के बाद ऐसा हो गया है अनुराग कश्यप का लुक, बेटी आलिया ने शेयर किया वीडियो

एंजियोप्लास्टी के बाद ऐसा हो गया है अनुराग कश्यप का लुक, बेटी आलिया ने शेयर किया वीडियो - anurag kashyap daughter shares her father photo after angioplasty
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को बीते दिनों सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद पता चला की अनुराग के हार्ट में ब्लॉकेज है। इसके बाद अनुराग ने एंजियोप्लास्टी कराई। वहीं सर्जरी के बाद वह घर वापस आ गए हैं और उनकी तबीयत सुधार आया है।

 
इस सर्जरी के बाद अब अनुराग की पहली झलक सामने आई है। अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुराग का लुक काफी बदल हुआ नजर आ रहा है। 
 
वीडियो में अनुराग गंजे नजर आ रहे हैं और उनके आई ब्रो भी काफी बढ़ी हुई हैं। वे ब्लू शेड की टीशर्ट पहने हुए हैं, उनके गले से मास्क लटक रहा है और वहीं चेहरे पर प्यारी सी स्माइल है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी उनके इस लुक को देखकर बेहद हैरान हैं। 
 
अनुराग कश्यप के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'दोबारा' की शूटिंग खत्म की है और एंजियोप्लास्टी से पहले वो घर से ही फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम कर रहे थे। वहीं बीते दिनों अनुराग अपने घर पर हुई आईटी की रेड की वजह से चर्चा में थे।
 
ये भी पढ़ें
लॉकडाउन में एक्टिंग छोड़ यह काम कर रहीं शिल्पा शिंदे, फैंस हो जाएंगे हैरान