शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Anurag Basu shared what the colours of Ludo four stories symbolise
Written By
Last Updated : मंगलवार, 10 नवंबर 2020 (19:29 IST)

अनुराग बसु ने बताया, आखिर क्या है ‘लूडो’ की चार कहानियों के रंगों का मतलब

अनुराग बसु ने बताया, आखिर क्या है ‘लूडो’ की चार कहानियों के रंगों का मतलब - Anurag Basu shared what the colours of Ludo four stories symbolise
फिल्ममेकर अनुराग बसु अपनी अपकमिंग मल्टीस्टारर फिल्म ‘लूडो’ की रिलीज की तैयारी में जुटे हुए हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, रोहित सराफ, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और पर्ल माने मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह फिल्म एक डार्क कॉमेडी है, जिसमें चार अलग-अलग कहानियां हैं जो बाद में किसी न किसी तरह से एक कड़ी में जुड़ जाती हैं। लूडो बोर्ड की तरह चारों कहानियों का एक कलर कोड है, जबकि डाइस सभी कहानियों को प्रभावित करता है।

अनुराग बसु ने फिल्म की कहानियों के रंगों के बारे में बात करते हुए कहा, “हर संस्कृति और समाज में रंग अलग-अलग चीजों का प्रतिनिधित्व करते हैं। लाल रंग आमतौर पर प्यार और गुस्सा का प्रतीक है, जो अभिषेक बच्चन की कहानी है। मेरे लिए पीला रंग शांति, खुशी और सुख है, जो आदित्य रॉय कपूर का ट्रैक है। रोहित सराफ और पर्ल माने की कहानी नीले रंग में हैं, जो आशावाद और पवित्रता का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि हरा रंग अप्रत्याशित है और यह राजकुमार राव की कहानी है। पंकज त्रिपाठी कहानी को आगे बढ़ाने वाले डाइस हैं। उनके गले में लटके डाइस में एक क्लू छुपा है।”

बसु ने आगे खुलासा किया कि पहले वह फिल्म को हल्की-फुल्की बनाना चाहते थे लेकिन “मैं एक फिल्म में चार से पांच जॉनर दिखाना चाहता था, जो कि एक मुश्किल चीज है। मैं चाहता था कि लोग पूरी फिल्म के रूप में इसका आनंद लें और ना कि चार अलग-अलग कहानियां के तौर पर। इसलिए लूडो का फैक्टर और डाइस का प्रतिनिधित्व करने वाला कैरेक्टर कहानी को बांधने और दर्शकों को रंगों के माध्यम से अगली कहानी तक ले जाने के लिए जरूरी था।



बात दें कि लूडो नेटफ्लिक्स पर 12 नवंबर, 2020 को रिलीज होगी।