शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anupamaa actor nitesh pandey dies at 51 due to cardiac arrest
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : बुधवार, 24 मई 2023 (12:15 IST)

'अनुपमा' फेम एक्टर नितेश पांडे का निधन, 51 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से ली अंतिम सांस

'अनुपमा' फेम एक्टर नितेश पांडे का निधन, 51 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से ली अंतिम सांस | anupamaa actor nitesh pandey dies at 51 due to cardiac arrest
Anupamaa Actor Nitesh Pandey Death: टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली की दोस्त देविका के पति धीरज कपूर का किरदार निभाने वाले एक्टर नितेश पांडे का निधन हो गया है। एक्टर का 51 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हुआ। नितेश पांडे के अचानक निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 

 
अनुपमा शो के लीड एक्टर सुंधाशु पांडे ने नितेश की मौत को कंफर्म किया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड था। उन्हें अभी तक नितेश की मौत पर भरोसा नहीं हो रहा है। अनुपमा शो के दौरान उनकी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। कुछ समय पहले ही सेट पर दोनों की आखिरी मुलाकात हुई थी। 
 
खबरों के अनुसार नितेश पांडे नासिक के पास इगतपुरी में शूटिंग कर रहे थे। यहीं उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जबतक एक्टर को अस्पताल ले जाया गया, तब तक उनका निधन हो चुका था। नितेश पांडे टीवी के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुके थे। 
 
नितेश पांडे ने साल 1995 से टीवी की दुनिया में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने तेजस, साया, हम लड़कियां, सुनैना और अनुपमा जैसे कई शोज में काम किया। इसके अलावा नितेश ने ओम शांति ओम, बधाई दो, मदारी, दबंग 2 जैसी फिल्मों में भी काम किया था।
Edited By : Ankit Piplodiya