सम्बंधित जानकारी
- The Kerala Story से बैन हटने के बाद फिल्म के मेकर्स ने कोलकाता में आयोजित की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- Adah Sharma नहीं, यह है 'द केरल स्टोरी' एक्ट्रेस का असली नाम
- The Kerala Story की सफलता का राज क्या है?
- The Kerala Story box office collection: द केरल स्टोरी अब 150 करोड़ की ओर, बढ़ते जा रहा है फिल्म के लिए क्रेज
- The Kerala Story एक्ट्रेस अदा शर्मा और निर्देशक सुदीप्तो सेन का हुआ एक्सीडेंट, जानिए अब कैसी है हेल्थ
The Kerala Story का Box office पर धमाल, Adah Sharma की मूवी के कलेक्शन 200 करोड़ पार
The Kerala Story box office collection: द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। 18 वें दिन 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने अब तक 203.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
द केरल स्टोरी का बजट बहुत ही कम है। इसमें कोई नामी स्टार नहीं है। इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कम बजट की फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में शामिल हो कर इतिहास रच दिया है।
इस साल रिलीज हुई फिल्मों की बाद की जाए तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अनुसार पठान के बाद द केरल स्टोरी का नाम आता है। पठान ने 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
इस दौरान सलमान खान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर जैसे बड़े स्टारों की फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन कोई भी 200 करोड़ तक नहीं पहुंच पाया। ऐसे में द केरल स्टोरी की सफलता ऐतिहासिक है।
अदा शर्मा को लेकर लीड रोल में बनाई गई इस फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। फिल्म केरल में रहने वाली लड़कियों की कहानी दिखाई गई है जिनका ब्रेन वॉश कर उन्हें दूसरे धर्म को स्वीकारने के लिए मजबूर किया जाता है और फिर उनका शोषण होता है।
द केरल स्टोरी रिलीज के पहले ही विवादों में घिर गई थी। रिलीज के बाद भी विवाद जारी रहा। पश्चिम बंगाल में इसे बैन कर दिया गया था। फिल्म के मेकर्स अदालत में गए जहां से फैसला उनके पक्ष में आया।
