1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anupam kher shared funny video of low budget harry potter

अनुपम खेर ने शेयर किया 'लो बजट हैरी पॉटर' का वीडियो, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

AnupamKher
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर फैंस के साथ मीम्स और मजेदार कंटेंट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अनुपम खेर ने एक शख्स का फनी वीडियो शेयर किया और उसे कम बजट का हैरी पॉटर बता दिया।

 
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एक शख्स स्कूटी चला रहा है और उसने पीछे झाड़ू बांधी हुई है। यह एक स्लो मोशन वीडियो है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, 'भारत का कम बजट का हैरी पॉटर।' 
 
इस वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर लिखते हैं- ये वीडियो देखने के बाद Hogwarts पक्का बंद हो जाएगा। दूसरे यूजर ने कहा, आपकी वजह से ये हैरी पॉर्टर अब फेमस हो गया।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम आखिरी बार फिल्म 'वन डे' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी मुख्य भूमिका में थीं। हाल ही में ऐक्‍टर ने फिल्‍म 'द लास्‍ट शो' की शूटिंग पूरी की है। 
 
अगला लेख
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने नए बॉयफ्रेंड संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर तो एक्स बॉयफ्रेंड ने किया यह कमेंट