ट्विटर पर अनुपम खेर की वापसी, हैकर्स को दिया यह संदेश...
मंगलवार को टर्किश साइबर आर्मी के द्वारा अनुपम खेर सहित पुडुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी, भाजपा महासचिव राम माधव व राज्यसभा सदस्य स्वप्न दास गुप्ता का ट्विटर अकाउंट हैक कर दिया था। इसके बाद सभी जगह खलबली मच गई थी। अब खबर मिली है कि अनुपम खेर की ट्विटर पर वापसी हो ही गई है।
मंगलवार को अनुपम खेर ने मीडिया को बताया कि उनका ट्विटर हैक हो गया है, जिसकी जानकारी उन्हें उनके भारतीय दोस्तों से मिली। वे उस समय लॉस एंजिलिस में थे।
अकाउंट हैक करने वाले हैकर्स ने एक मैसेज में लिखा कि आपके एकाउंट को तुर्की की साइबर सेना आइलदिज टीम ने हैक किया है। हम हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को बंद किए जाने का विरोध कर रहे हैं। जब तक आप हम पर लगाई गई पाबंदी नहीं हटाते, दुनियाभर के सोशल मीडिया युज़र्स खतरे में हैं।
I AM BACK.. Thank you @TwitterIndia for your fantastic and efficient handling of my twitter account getting hacked. Thank you friends & members of the media for alerting me in Los Angles in the middle of the night. As for hackers : I LOVE INDIA. भारत माता की जय। pic.twitter.com/qGtMRLLSKo
— Anupam Kher (@AnupamPKher) February 6, 2018
अब अनुपम खेर का अकाउंट उन्हें वापस मिल गया है। इसकी जानकारी खुद अनुपम खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी। उन्होंने लिखा कि मैं लौट आया। थैंक्यू ट्विटर इंडिया, मेरा अकाउंट हैक होने के बाद जिस शानदार तरीके से आपने मामले को हैंडल किया। सभी दोस्तों और मीडिया के लोगों का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे लॉस एंजिलिस में आधी रात अकाउंट हैक होने की जानकारी दी। हैकर्स के लिए- आई लव इंडिया। भारत माता की जय।
