1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bhumi Pednekar in 30 under 30 Forbes India's list

फोर्ब्स इंडिया की '30 अंडर 30' लिस्ट में शामिल भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर
अपने छोटे से करियर में ही एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने पूरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। अब तक सिर्फ तीन लेकिन धमाकेदार फिल्में करने के बाद भूमि ने एक और अचीवमेंट हासिल कर ली है। भूमि ने फोर्ब्स इंडिया की '30 अंडर 30' की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। 
 
भूमि ने अपने इंस्टाग्राम पर इस उपलब्धि के बारे में बताया। भूमि को एंटरटेन्मेंट की फिल्ड में 30 अंडर 30 में जगह मिली है। इस फोटो में उन्हें शुभ मंगल सावधान जैसी बोल्ड फिल्म में काम करने के लिए यह अचीवमेंट दिया गया। भूमि ने कैप्शन में लिखा याद रखने के लिए फोर्ब्स इंडिया को धन्यवाद। इस लिस्ट में कई महान लोगों के साथ हिस्सा बनना वाकई सम्मानीय है। 
 
फोर्ब्स इंडिया ने अलग-अलग फिल्ड में अपने कामों से पहचान बनाने वाले 30 साल से कम उम्र के युवाओं की लिस्ट जारी की है। फोर्ब्स की लिस्ट में 15 कैटेगरी हैं। इनमें नाम पाने वाले तीन क्राइटेरिया में पास होते हैं- उनकी उपलब्धियां और स्टेटस बनाए रखने की क्षमता, काम और अपनी फिल्ड में स्कोप और लांग टर्म प्लेयर बनने की क्षमता। इस लिस्ट में विक्की कौशल, मिथिला पालकर और जुबिन नौटियाल का नाम भी शामिल हैं। 
 
फिलहाल भूमि अभिषेक चौबे की फिल्म 'सोन चिरैया' में सुशांत सिंह राजपुत के साथ शूटिंग में व्यस्त हैं। 
अगला लेख
वो टीआरपी के लिए कपड़े उतारते हैं, मैं पहनाता हूं-सुरेंद्र शर्मा