सम्बंधित जानकारी
- शादी करने के लिए तैयार हैं सारा अली खान, लेकिन होने वाले दुल्हे को मानना होगी यह शर्त
- अहान शेट्टी ने तड़प, पिता सुनील शेट्टी तथा अपने एक्टिंग करियर के बारे में वेबदुनिया को बताया इस Exclusive Interview में
- मिताली राज के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने किया तापसी पन्नू की फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' की रिलीज डेट का ऐलान
- 'रॉकी और रानी की प्रेम' कहानी में कॉमिक किरदार निभाएंगी जया बच्चन, बनेंगी रणवीर सिंह की दादी!
- पद्मिनी कोल्हापुरे ने रिक्रिएट किया 'ये गलियां ये चौबारा' गाना, इस दिन होगा रिलीज
अंकिता लोखंडे की शादी की रस्में हुईं शुरू, विक्की जैन बोले- मी आमच्यावर प्रेम करतो…
टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) काफी लंबे समय से बिजनेसमैन विक्की जैन (Vicky Jain) संग रिलेशनशिप में हैं। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) से ब्रेकअप के बाद अंकिता की लाइफ में विक्की आए थे। बीते काफी समय से अंकिता और विक्की की शादी की खबरें सुर्खियों में थी।
अब अंकिता लोखंडे की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। होने वाले दूल्हा और दुल्हन ने अपनी की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में अंकिता और विक्की मराठी दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में नजर आ रहे हैं।
तस्वीरों में अंकिता पिंक और गोल्डन बॉर्डर वाली ग्रीन साड़ी पहने दिख रही हैं। वहीं विक्की जैन ने सिंपल कुर्ता पजामा पहना हुआ है। इन तस्वीरो को शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने कैप्शन में लिखा, 'पवित्र।' इसके साथ उन्होंने हैशटैग preweddingfestivities भी शेयर किया है।
वहीं विक्की जैन ने तस्वीरें शेयर करते हुए मराठी में कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, मी आमच्यावर प्रेम करतो… BUT… पिक्चर तो अभी बाकी है मेरे दोस्त… #AnVikikahani
बता दें कि अंकिता और विक्की एक-दूसरे को साल 2018 से डेट कर रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन संग अपने रिश्ते और शादी को लेकर बातचीत की थी। उन्होंने कहा था, किसी भी लड़की के लिए शादी एक बहुत खूबसूरत एहसास होता है। हां मैं अपी शादी को लेकर उत्साहित हूं।
