1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anita hassanandani quit acting because of this reason

नागिन एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने एक्टिंग को कहा अलविदा, बताई यह वजह

anita hasanandani
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों मदरहूड एंजॉय कर रही हैं। अनीता ने इस साल फरवरी में एक बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने आरव रखा है। वहीं अब एक्ट्रेस ने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला कर लिया है। 

 
एक इंटरव्यू के दौरान अनीता ने बताया कि वो सिर्फ अपने बेटे के साथ घर पर वक्त बिताना चाहती हैं। उन्होंने कहा, मैंने तय किया था कि जब भी मेरा बच्चा होगा तो मैं इंडस्ट्री और अपने काम को छोड़ दूंगी। मैं अब केवल अपने बेटे की मां के रोल पर फोकस करना चाहती हूं।
 
उन्होंने कहा, मैं हमेशा से एक मां बनने पर फोकस करना चाहती थी तो यह महामारी को लेकर नहीं है। मैं बेटे के जन्म के बाद इंडस्ट्री छोड़ देती फिर चाहे महामारी होती या नहीं। मैं अपने बच्चे के साथ घर पर रहना चाहती हूं। सच कहूं तो इस समय काम मेरे दिमाग में सबसे आखिरी में आता है। मैं नहीं जानती मैं कब वापसी करुंगी।
 
बता दें कि अनीता हसनंदानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने बेटे आरव की क्यूट तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अनीता और रोहित रेड्डी साल 2013 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों फरवरी में माता-पिता बने हैं।
 
अनीता हसनंदानी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे एकता कपूर के कई शोज में काम कर चुकी हैं। वह मोहब्बतें, नागिन 3, काव्यंजलि, कभी सौतन कभी सहेली जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह कई फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इसमें ताल, कुछ तो है, कोई आप सा, एक से बुरे दो, रागिनी एमएमएस 2, हीरो जैसी फिल्में शामिल हैं।
 
अगला लेख
सिद्धार्थ शुक्ला बने टीवी के 'मोस्ट डिजायरेबल मैन', दूसरी बार इस लिस्ट में किया टॉप