मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. animation film ramayana the legend of prince rama release on january 24
Last Modified: बुधवार, 8 जनवरी 2025 (14:45 IST)

रामायण : द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा इस ‍दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Anime Movie
'रामायण : द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा' के फैंस के लिए बड़ी खबर है। वाल्मीकि की अमर कृति पर बनी ये आइकॉनिक ऐनिमे फिल्म अब जल्द ही थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। गीक पिक्चर्स इंडिया ने फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। 
 
ये फिल्म 24 जनवरी 2025 को पूरे इंडिया में रिलीज होगी। 'रामायण : द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा' धमाकेदार अंदाज में वापस आ रही है। इस बार इसे 4K रेमास्टर और बेहतर ऑडियो के साथ पेश किया जाएगा। मतलब, ऐसा जबरदस्त सिनेमेटिक एक्सपीरियंस मिलेगा जो पहले कभी नहीं देखा-सुना होगा। 
 
पहली बार ऑडियंस इस शानदार कहानी को हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी एंजॉय कर पाएगी, साथ ही इसका ओरिजिनल इंग्लिश वर्जन भी रहेगा। रिलीज से पहले, गीक पिक्चर्स इंडिया 10 जनवरी 2025 को इसका ट्रेलर लॉन्च करने वाली है।
 
गीक पिक्चर्स इंडिया के को-फाउंडर अर्जुन अग्रवाल ने कहा, रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं है, ये एक विरासत है जो पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को प्रेरित करती आई है। गीक पिक्चर्स इंडिया में, हमें गर्व है कि हम इस सबसे पसंदीदा महाकाव्य को फैंस और नई ऑडियंस तक पहुंचा रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा, हमने इंडस्ट्री के बेस्ट लोगों के साथ काम किया है और इसे कई भाषाओं में पेश कर रहे हैं, ताकि ये टाइमलेस कहानी इंडिया के हर कोने तक पहुंचे और दिलों को छू सके। ये सिर्फ एक फिल्म नहीं है, ये हमारी संस्कृति का जश्न है, जो पीढ़ियों को जोड़ता है। जापानी ऐनिमे की बेहतरीन कला के जरिए ये फिल्म भारत की धरोहर को दुनिया के सामने पेश करती है।
 
एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, लीजेंडरी स्क्रीनराइटर श्री वी. विजयेंद्र प्रसाद, जो बाहुबली, बजरंगी भाईजान और RRR जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, ने इस फिल्म के नए वर्जन्स के क्रिएटिव अडैप्टेशन को गाइड किया है। उनकी सोच ने यह सुनिश्चित किया है कि फिल्म रामायण की मूल भावना को बरकरार रखे, साथ ही आज की ऑडियंस से भी गहराई से जुड़ सके।
 
इस रिलीज के साथ, रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा एक नया कल्चरल मोमेंट बनाने के लिए तैयार है। ये उन जगहों तक पहुंचेगा, जहां पहले कभी जापानी ऐनिमे नहीं दिखाया गया। ये फिल्म भारत की धरोहर और जापानी ऐनिमेशन की शानदार कला को एक साथ लेकर आई है, जिसे देखना सभी के लिए खास होने वाला है।
ये भी पढ़ें
पूनम ढिल्लों के घर हुई लाखों की चोरी, डायमंड ईयररिंग्स और अमेरिकी डॉलर पर पेंटर ने हाथ किया साफ