• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. animal movie bobby deol abrar entry song jamal kudu realesed
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 7 दिसंबर 2023 (16:03 IST)

फैंस की डिमांड पर रिलीज हुआ 'एनिमल' से बॉबी देओल का एंट्री गाना 'जमाल कूदू'

फैंस की डिमांड पर रिलीज हुआ 'एनिमल' से बॉबी देओल का एंट्री गाना 'जमाल कूदू' | animal movie bobby deol abrar entry song jamal kudu realesed
Jamal Kudu Song: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकौर्ड तोड़ दिए। रणबीर कपूर और बॉबी देओल का खूंखार अवतार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म में विलेन का रोल निभाकर भी बॉबी देओल छा गए हैं।
 
'एनिमल' में अबरार बने बॉबी देओल की एंट्री की हर तरफ चर्चा हो रही है। बॉबी की एंट्री के वक्त एक गाना बजता है जिसमें वह सिर पर ग्लास रखकर नाचते दिख रहे हैं। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 
 
वहीं अब टी-सीरीज़ ने जनता की मांग पर फिल्म एनिमल से बॉबी देओल का वायरल एंट्री गाना 'जमाल कूदू' रिलीज़ कर दिया है। बॉबी के किरदार अबरार की एंट्री पारंपरिक ईरानी गीत जमाल कूदू पर डांस करते हुए होती है। 
फैंस को ये गाना इतना पसंद आया कि उन्होंने इस गाने पर रिल्स बनाना शुरू कर दिया और अब यह गाना ट्रेंड हो रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए टी-सीरीज ने इस गाने को अपने यूट्यूब पर रिलीज किया है।
 
ये गाना ईरान का फोक सॉन्ग है। जिसे 10 साल पहले यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। इस गाने ने अपनी कैची ट्यून और फिल्म में इसके दृश्यों की वजह से सभी का ध्यान खींचा है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
'एनटीआर नील' से लोग जुड़ाव महसूस करेंगे : प्रशांत नील