सम्बंधित जानकारी
- कियारा आडवाणी ने रखी अग्निवीर पर अपनी राय
- शाहरुख खान ने 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' में काम करने के बदले में ली इतनी फीस
- टीवी कलाकार रश्मिरेखा ओझा ने की आत्महत्या, लिखा मैं बुरी लड़की हूं, बॉयफ्रेंड पर शक
- अजय देवगन, अक्षय खन्ना, तब्बू की मूवी 'दृश्यम 2' की रिलीज डेट अनाउंस, इसी साल होगी रिलीज
- जुग जुग जियो की कहानी: परिवार, मूल्यों और अनसुलझी इच्छाओं की दास्तां
Agniveer के बारे में अनिल कपूर, मौका मिलता तो मैं भी भारतीय सेना में जाता
अनिल कपूर जिनकी उम्र का अनुमान लगाना आज भी ज़रा टेढ़ी खीर है, जो इन दिनों अपनी फिल्म 'जुग जुग जियो' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनसे जब वेबदुनिया ने पूछा कि वह हाल ही में सरकार द्वारा लागू किए गए अग्निवीर विषय पर क्या सोचते हैं? तो अनिल ने जवाब दिया:
"अगर मुझे मौका मिलता कि मैं भारतीय सेना ज्वाइन कर सकता और अग्निवीर जैसे किसी कांसेप्ट को मेरे सामने लाया जाता, तो शायद मैं कर लेता। मुझे बहुत अच्छा लगता। साथ ही साथ मैं यह भी बताना चाहूंगा कि मैं जब बहुत छोटा था, मुझे तब से मालूम था कि मुझे एक्टर बनना है। मैं बहुत पुख्ता था अपने ख्याल को लेकर कि मैं एक्टिंग ही करना चाहता हूं।''
''जब मैं 17 साल का था तो मेरे सामने ऐसी कोई बात आती जहां जाकर कुछ अलग चीज देखना सुनना मिल जाए, जिसे मैं कभी कहीं ज़िंदगी में जाकर अपने अभिनय में उतार सकूं, शायद मुझे आर्मी में कुछ ऐसे किरदार देखने को मिल जाए जो एक्टिंग में काम आए तो ऐसा मौका मिले तो मैं क्यों नहीं जाऊंगा? वहां पर भी मैं देखूंगा और परखूंगा। अपने आपको देश के लायक बनाऊंगा। एक्टिंग के लिए बातें भी ढूंढ लूंगा। और एक बेहतरीन प्रोफेशनल इंसान बनने की कोशिश करूंगा।"
वेबदुनिया की बातों का जवाब देते हुए अनिल ने अग्निवीर की सराहना की है। हालांकि वो यह भी जानना चाहते थे कि दूसरे देशों में भी क्या अग्निवीर जैसा कोई कांसेप्ट अपनाया गया है?
