सम्बंधित जानकारी
- सलमान की बजाय इस एक्शन स्टार के साथ बनेगी वांटेड 2
- सैकड़ों फिल्मों में जो श्रीदेवी नहीं कर पाईं वो जाह्नवी ने पहली ही फिल्म में किया
- सलमान अपनी इस फिल्म की हीरोइन की बेटी के साथ भी करेंगे रोमांस!
- एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी के सीक्वल की तैयारी शुरू
- रेस 3 के फ्लॉप होने के बावजूद रेमो के साथ अगली फिल्म करेंगे सलमान खान
अंदाज अपना अपना 2 में नजर आ सकते हैं वरुण और रणबीर
24 वर्ष पूर्व आमिर खान और सलमान खान को लेकर राजकुमार संतोषी ने 'अंदाज अपना अपना' नामक हास्य फिल्म बनाई थी। यह फिल्म तब असफल रही थी, लेकिन टीवी पर इसे खासा पसंद किया गया। इससे फिल्म के मेकर्स को लगा कि इसका दूसरा भाग बनाया जाए तो यह सफल रह सकता है।
अंदाज अपना अपना के सीक्वल के बारे में लगातार कई वर्षों से चर्चे हो रहे हैं, लेकिन अब तक कुछ ठोस परिणाम नहीं निकला है। पहले आमिर और सलमान को राजी करने की कोशिश की गई, लेकिन ये नहीं माने।
आज के दौर में दोनों बड़े स्टार हैं और दोनों को लेकर फिल्म बनाना बहुत कठिन है। बजट से ज्यादा परेशानी दोनों के ईगो को संभालने में होगी। शायद यह बात दोनों ही जानते हैं इसलिए साथ काम करने के लिए राजी नहीं हैं।
अब खबर है कि आमिर और सलमान को साथ लेने का इरादा निर्माता ने छोड़ दिया है। इस फिल्म में वरुण धवन और रणबीर कपूर नजर आ सकते हैं। आमिर वाला रोल रणबीर और सलमान वाला रोल वरुण निभाएंगे।
वरुण और रणबीर को भी साथ में काम करने के लिए राजी करना मुश्किल है, लेकिन निर्माता कोशिश कर रहे हैं।
