1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Amitabh Bachchan Rajinikanth to share screen space after 32 years in thalaivar 170

रजनीकांत की 170वीं फिल्म में हुई अमिताभ बच्चन की एंट्री, 32 साल बाद पर्दे पर दिखेंगे साथ

Rajinikanth
Movie Thalaivar 170: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत सालों बाद एक साथ पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। रजनीकांत की 170वीं फिल्म में अमिताभ बच्चन की एंट्री हो गई है। यह जोड़ी करीब 32 साल बाद एक साथ किसी फिल्म में नजर आने वाली है।
 
वाईएलसीए प्रोडेक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रजनीकांत की 'थलाइवर 170' को लेकर जानकारी दी है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। इसके साथ ही एक पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिस पर अमिताभ बच्चन की तस्वीर और पीछे रजनीकांत की इस फिल्म का टाइटल भी लिखा हुआ नजर आ रहा है।
 
लाइका प्रोडक्शन्स ने लिखा, फिल्म 'थलाइवर 170' के साथ जुड़ने पर भारतीय सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन का स्वागत करते हैं। उनकी असीम प्रतिभा से फिल्म की टीम को बहुत लाभ होगा।
 
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने अंतिम बार साल 1991 में रिलीज फिल्म 'हम' में काम किया था। इससे पहले दोनों कलाकार फिल्म 'अंधा कानून' (1983) और 'गिरफ्तार' (1985) में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सोहा अली खान को भाभी करीना ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया वीडियो