सम्बंधित जानकारी
- भूमिका चावला की ढेर सारी बातें
- भारत को पहला ओलंपिक मेडल जिताने वाले खिलाड़ी 'खाशाबा' पर बनेगी फिल्म, नागराज मुंजले करेंगे निर्देशित
- परवीन डबास ने शेयर किया अनुपम खेर संग छठी बार काम करने का अनुभव
- 'कमांडो 4' की तैयारी के लिए यह खास डाइट फॉलो कर रहीं अदा शर्मा
- शूटिंग के दौरान मैं एक खास रणनीति अपनाती हूं: पूजा हेगड़े
अमिताभ बच्चन को ट्विटर पर वापस मिला ब्लू टिक, बिग बी बोले- तू चीज बड़ी है मस्क मस्क... | amitabh bachchan got blue tick again on twitter
- अमिताभ बच्चन को ट्विटर पर मिला ब्लू टिक
- बिग बी ने एलन मस्क को कहा शुक्रिया
- कई मशहूर हस्तियों का ब्लू टिक हो चुका है गायब
amitabh bachchan got blue tick again on twitter : ट्विटर ने हाल ही में अपनी नई पॉलिसी के कारण अपने प्लेटफॉर्म से वेरिफाइड यूजर्स के ब्लू टिक हटा लिए। इसके बाद बॉलीवुड सितारों समेत कई नामी हस्तियों के अकाउंट से भी ब्लू टिक गायब हो गए। हालांकि जिसने सब्सक्रिप्शन प्लान लिया हुआ था उसके अकाउंट से इसे नहीं हटाया गया था।
ट्विटर ने कहा कि उन्होंने सिर्फ ऐसे लोगों के अकाउंट से ब्लू टिक हटाए हैं जिन्होंने ब्लू प्लान नहीं खरीदा था। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा था कि उन्होंने पैसे भर दिए हैं, उन्हें उनका ब्लू टिक वापस दे दिया जाए।
T 4624 -
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 21, 2023
ए Musk भैया ! बहुत बहुत धन्यवाद देत हैं हम आपका !
उ , नील कमल लग गवा हमार नाम के आगे !
अब का बताई भैया !
गाना गये का मन करत है हमार !
सनबो का ?
इ लेओ सुना :
"तू चीज़ बड़ी है musk musk ... तू चीज़ बड़ी है, musk "
अब अमिताभ बच्चन को ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक वापस मिल गया है। बिग बी ने मजाकिया अंदा में ब्लू टिक वापस मिलने की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने ट्विटर सीइओ एलन मस्क को शुक्रिया कहा है।
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, ऐ मस्क भैया! बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं हम आपका। उ नील कमल लग गवा हमार नाम के आगे। अब कै बताई भैया गाना गाए का मन करत है हमार! सनबो का इ लियो सुनो : तू चीज बड़ी है मस्क मस्क तू चीज बड़ी है मस्क!
T 4623 - ए twitter भइया ! सुन रहे हैं ? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम ... तो उ जो नील कमल होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया , ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं - Amitabh Bachchan .. हाथ तो जोड़ लिये रहे हम । अब का, गोड़वा जोड़े पड़ी का ??
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 21, 2023
इससे पहले पैसे भरने के बाद भी ब्लू टिक नहीं मिलने की अमिताभ ने मजाकिया अंदाज में जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, 'ए ट्विटर भइया! सुन रहे हैं? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम... तो उ जो नील कमल होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया, ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं- अमिताभ बच्चन... हाथ तो जोड़ लिये रहे हम। अब का, गोड़वा जोड़े पड़ी का??'
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
